मैनपुरी-भाजपा नेता के घर पर एसडीएम घिरोर ने चलाया बुलडोजर

personसंपादकीय टीम
calendar_today2 May 2025, 05:40 pm
location_on???????
Morning City मैनपुरी/औंछा। एसडीएम घिरोर प्रसून कश्यप द्वारा भाजपा नेता व शहीद सैनिक का मकान चारागाह की भूमि पर बना बताते हुए बुलडोजर चलाकर मकान का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया, जबकि भाजपा नेता का कहना है कि उक्त भूमि चारागाह की नहीं है। वह भूमि बंजर व हाट की है। उक्त भूमि का ग्राम प्रधान औंछा ने प्रसाशन के सहयोग से उनके परिजनो को पट्टा दिया गया था, एसडीएम की कार्रवाई से जनपद के भाजपाईयों में रोष व्याप्त है। इस सबंध में भाजपा के औंछा मंडल अध्यक्ष दिलीप शाक्य ने निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिरजानंदन शाक्य के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें एसडीएम घिरोर की कार्रवाई को गलत बताकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है। घिरोर तहसील क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी दिनेश कुमार शर्मा भाजपा के औंछा मंडल मंत्री के पद पर सक्रिय रुप से तैनात है। गुरुवार को एसडीएम घिरोर प्रसून कश्यप इनके घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गए और उनका मकान चारागाह की भूमि पर बना हुआ बताते हुए मकान का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया, इसके अलावा एसडीएम ने शहीद सैनिक के घर पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया, साथ ही भाजपा के बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार के मकान सहित फूलनदेवी पत्नी शहीद रामौतार शर्मा, भाजपा नेता दिनेश चंद्र शर्मा, नीरज कुमार, मंजेश कुमार, हरिओम यादव, ऊषा देवी पत्नी रामपाल यादव, मीना देवी पत्नी राम नरेश शर्मा, बृजराज पुत्र महाराज सिंह के मकान पर बुलडोजर चलवाया गया। भाजपा नेताओं ने घिरोर प्रशासन की कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण कार्रवाई बताया है। उनका कहना है कि घिरोर एसडीएम भाजपा नेताओं को ही टारगेट बनाकर कार्रवाई कर रहे है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वह एसडीएम घिरोर की कार्रवाई की कड़े शब्दो में निंदा करते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते है। भाजपा को कमजोर करने के लिए की गई कार्रवाई भाजपा के औंछा मंडल अध्यक्ष दिलीप शाक्य ने बताया कि एसडीएम घिरोर की बुलडोजर कार्रवाई से भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होने कहा कि एसडीएम घिरोर भाजपा नेताओं को टारगेट करके पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कर रहे है। भाजपा नेताओं के मकान ध्वस्त करने के बाद एसडीएम ने विपक्षियों के मकानो को कोई पुकसान नहीं पहुंचाया, दिलीप शाक्य का कहना है कि मैनपुरी में भाजपा को कमजोर करने के लिए एसडीएम घिरोर भाजपा नेताओं के मकानों पर कार्रवाई कर रहे है। अगर पांच तक कार्रवाई नहीं तो होगा धरना प्रदर्शन भाजपा के विर्तमान औंछा मंडल अध्यक्ष गिरजानंदन शाक्य ने बताया कि एसडीएम घिरोर द्वारा जो भाजपा नेताओं को टारगेट करके कार्रवाई की गई है। इस संबंध में उन्होने और मंडल अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें साफ कहा है कि अगर 5 मई तक प्रशासनिक अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो औंछा मंडल के भाजपा पदाधिकारी प्रशासन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्या बोलीं भाजपा जिलाध्यक्ष इस मामले की जानकारी मिली है, इस सबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी, उनसे मामले की पूरी जांच कराने के लिए कहा जाएगा, अगर कार्रवाई गलत तरीके से की गई है तो अधिकारियों से मामले में कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।- ममता राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष मैनपुरी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi