Hathras News: सिपाही राजकुमार का प्रवक्ता पद पर चयन, एसपी ने किया सम्मानित
personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Sept 2026, 10:49 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। पुलिस विभाग में तैनात आरक्षी राजकुमार ने ड्यूटी के साथ अध्ययन जारी रखते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की परीक्षा में सफलता हासिल की और प्रवक्ता अंग्रेजी पद पर चयनित हुए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में उन्हें सम्मानित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वर्ष 2016 बैच के आरक्षी राजकुमार मूलरूप से फिरोजाबाद के निवासी हैं। उन्होंने थाना सादाबाद और चंदपा क्षेत्र में पीआरवी-112 पर सेवाएं दीं और वर्तमान में पीआरवी-5152 पर तैनात हैं। उनका चयन श्री बेनी माधव तिवारी इंटर कॉलेज, आटा, जालौन में प्रवक्ता अंग्रेजी पद पर हुआ है। एसपी ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए इसे पुलिसकर्मियों व युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। इस दौरान एएसपी रामानंद कुशवाहा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

