Hathras News: नींद की झप्पी आने से कैंटर हुआ अनियंत्रित विद्युत पोल से टकराया, चालक घायल
personसंपादकीय टीम
calendar_today22 May 2026, 11:00 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट बीती रात एक कैंटर चालक को नींद की झप्पी आने के कारण कैंटर असंतुलित हो गया और विद्युत पोल से जा टकराया। जिससे चालक घायल हो गया, और कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर चालक का उपचार सीएचसी में कराया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार कासगंज निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रामावतार गाजियाबाद से कैंटर में टीन शेड लादकर आगरा की ओर जा रहा था। बताते हें कि देर रात कैंटर चालक को नींद की झप्पी आ गई और कैंटर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे एक विद्युत पोल से जा टकराया। जिससे कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया, तथा राजमार्ग बाधित हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को ऐंबुलेंस के जरिए उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। और कैंटर को सडक से हटवाकर एक ओर कराया तब जाकर राजमार्ग सुचारू हो सका। उधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
