Agra News: नवविवाहिता को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश, अश्लील फोटो-वीडियो टैग करने का आरोप

personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Apr 2026, 10:31 pm
location_onAgra

पति को कॉल कर झूठी बातें फैलाने वाला आरोपी नामजद, आईटी एक्ट में केस दर्ज

आगरा। ताजनगरी में साइबर उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी के महज एक माह बाद नवविवाहिता को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की कोशिश की गई। आरोपी युवक ने महिला की इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो टैग करने के साथ ही उसके पति को कॉल कर झूठी बातें बताकर रिश्ते में दरार डालने का प्रयास किया। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी एक माह पूर्व भरतपुर निवासी युवक से हुई है। पिछले कुछ समय से मध्यप्रदेश के इंदौर जनपद के बयारा गांव निवासी अविनाश सिसौदिया उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है।

www.morningcity.in

पीड़िता के अनुसार आरोपी अपनी इंस्टाग्राम आईडी से उसके अकाउंट पर अश्लील फोटो और वीडियो टैग कर रहा है। इतना ही नहीं, वह उसके पति को व्हाट्सएप कॉल कर गलत और भ्रामक जानकारी दे रहा है, जिससे दांपत्य जीवन प्रभावित हो रहा है। महिला ने बताया कि परिवार की एक अन्य सदस्य आरोपी को जानती है और उसकी हरकतों से परिवार टूटने की स्थिति में पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi