Agra News: मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे सपा नेता नितिन कोहली हाउस अरेस्ट, कार्यकर्ताओं में रोष

personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Jul 2026, 10:03 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नितिन कोहली को पुलिस ने उनके कमला नगर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। नितिन कोहली का कहना था कि वह जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जनता की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया। नितिन कोहली ने बताया कि प्रस्तावित ज्ञापन में होटल एवं रेस्टोरेंट उद्योग के लिए लाइसेंस प्रक्रिया का सरलीकरण, जूता एवं पेठा उद्योग को सुविधाएं, यमुना नदी पर बैराज निर्माण, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल स्टेडियम की स्थापना तथा आईटी सेक्टर विकसित करने जैसी मांगें शामिल थीं। उनका कहना था कि इन योजनाओं से युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और जनसमस्याएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार समाधान की बजाय विरोध की आवाज को रोक रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इस दौरान अंकित कक्कड़, ऋषभ प्रताप सिंह, राहुल शाक्य, मुकेश केवट, राजीव पोद्दार, हुनर गौतम, भूपेंद्र सिंह, उमेश कुमार, सौरभ शाक्य सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi