Mainpuri News: भोगांव में बकरी को कुत्ते ने काटा तो युवक ने तमंचे से बरसाईं गोलियां, कुत्ते की मौत; फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
personसंपादकीय टीम
calendar_today2 Oct 2026, 11:36 pm
location_onMainpuri
Morning City
भोगांव/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में बकरी को कुत्ते के काटने पर युवक ने तंमचे से फायरिंग कर कुत्ते को गोली मार दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। सरेआम गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
www.morningcity.in

विगत दिवस सोशल मीडिया पर कुत्ते को गोली मारने का एक वीडिया वायरल हुआ था, हलांकि Morning City वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है, वीडियो ग्राम कल्याणपुर का बताया जाता है, ग्रामीणो का कहना है कि गांव निवासी युवक की बकरी को कुुत्ते ने काट लिया था, जिससे गुस्से मे आकर युवक ने तमंचे से कुत्ते को गोलियो की बौछार कर दी, जिससे कुत्ते की मौके पर हो गई थी। घटना का वीडियो गुरूवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था और गांव मे जाकर जानकारी की थी किन्तु समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
