Agra News: नाई की मंडी पुलिस ने अवैध असलाह के साथ युवक को दबोचा

personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Feb 2026, 09:49 pm
location_onAgra
आगरा। कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नाई की मंडी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में 15 फरवरी 2026 को थाना नाई की मंडी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक नामजद आरोपी अवैध हथियार के साथ पंचकुईया कब्रिस्तान के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र राजकुमार निवासी गिहार बस्ती सुंदर पाड़ा, थाना नाई की मंडी, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi