Mainpuri News: खड़े ट्रक में लोडर वाहन घुसने से चालक की मौत
personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Feb 2026, 09:20 pm
location_onMainpuri
लोडर चालक को झपकी आना रहा हादसे की बजह
मैनपुरी। शनिवार की रात्रि बेवर थाना क्षेत्र में नगला देवी के निकट एक लोडर वाहन खड़े ट्रक में जा घुसा जिससे लोडर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। लोडर वाहन दिल्ली से कैटरिंग का सामान लेकर जा रहा था, यह हदसा काफी भीषण था कि टक्कर लगने के साथ ही लोडर चालक वाहन के अंदर ही फंस गया।
Morning City
बिहार के दरभंगा निवासी चालक 25 बर्षीय गोविंद कुमार सैनी पुत्र राजा सैनी टाटा एस लोडर वाहन में दिल्ली से कैटरिंग का सामान लोड करके बिहार की तरफ जा रहा था, रात में वाहन चलाते समय उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे लोडर वाहन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से गोविंद को जब तक बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने वाहन स्वामी और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
मामले की जांच कर रहीं पुलिस
सूचना मिलने पर परिजन दिल्ली से मैनपुरी पहुंचे। मृतक के मामा सानू ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली थी, लेकिन सुबह पहुंचने पर गोविंद की मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

