Alighar News: शहर की दीवारों पर पोस्टर चिपकाना पड़ा भारी, प्रतिष्ठा कोचिंग पर दो लाख का जुर्माना

personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Nov 2026, 10:07 pm
location_onAlighar

नगर आयुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, कोचिंग सेंटरों और अस्पतालों को भी चेतावनी

अलीगढ़। शहर की दीवारों और बिजली के खंभों पर बिना अनुमति पोस्टर चिपकाकर प्रचार करना प्रतिष्ठा कोचिंग सेंटर को भारी पड़ गया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पुलिस लाइन रोड, जेल रोड और तस्वीर महल रोड पर कोचिंग के पोस्टर लगे देखे। इस पर उन्होंने संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।उप नगर आयुक्त एवं विज्ञापन प्रभारी अमित कुमार सिंह ने प्रतिष्ठा कोचिंग पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया है। नगर निगम के अनुसार यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 305 और विज्ञापन उपविधि 2019 के तहत की गई है। जुर्माना संपत्ति कर बिल के साथ समायोजित कर भेजा जाएगा। भुगतान नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त ने कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति सार्वजनिक दीवारों, पुलों और बिजली के खंभों पर विज्ञापन या पोस्टर न लगाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
फोटो -शहर की दीवारों पर लगे प्रतिष्ठा कोचिंग सेंटर के पोस्टर
फोटो -शहर की दीवारों पर लगे प्रतिष्ठा कोचिंग सेंटर के पोस्टर
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi