Mainpuri News: जीटी रोड पर गहरे गढड़े दे रहे हादसे को आमंत्रण

personसंपादकीय टीम
calendar_today9 Jul 2026, 10:10 pm
location_onMainpuri

गैलानाथ पुल के पास जीटी रोड के गढड़े नही ठीक करा पाया पीडब्ल्यूडी

कुरावली/मैनपुरी। नगर से गुजरने वाले जीटी रोड पर गैलानाथ पुल के पास डॉ. ढावा के सामने गहरे गढड़े हो जाने के कारण राहगीरो सहित स्थानीय लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गढड़ो में बारिश का पानी भर जाता है अगर कोई दो पहिया सवार गलती से अपने बाहन को इस पानी से निकाल दें तो वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाता है। इन गढड़ो के कारण दर्जनों लोग वाहन गिरने के कारण चोटिल हो चुके है। कुरावली में गैलानाथ पुल के जीटी रोड पर डॉ. ढावा के सामने बहुत ही ज्यादा गहरे गढड़े हो गए है। इन गढड़ो को काफी लंबा समय बीत चुका है। लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा इन गढड़े को समय रहते नही भरवाया गया। अगर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ध्यान देते तो शायद आज लोगो को परेशानी का सामना न करना पड़ता, गढड़ो को काफी लंबे समय बीत जाने के कारण वह गहरे ही होते जा रहे हैं, इन्हें भरे जाने के लिए कई बार र्ठटें डाली जा चुकी है। लेकिन कुछ दिनो के बाद वाहन के दबाव के कारण ईटें टूटकर बाहर हो जाती है। फिर गढड़ा हो जाता है।

www.morningcity.in

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान

ऐसा नही है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गैलानाथ पुल के पास जीटी रोड पर गहरे गढड़े हो जाने की जानकारी नही है। उन्हे जानकारी होने के बाद भी गढड़ो की मरम्मत नही कराई गई, जिसके कारण लोगो को परेशानी उठानी पड़ रहीं है। अगर समय रहते इन गढड़ो की मरम्मत नही कराई गई तो यह विकराल रुप धारण कर लेंगे।

क्या बोले अधिशाषी अभियंता

कुरावली में जीटी रोड पर गैलानाथ पुल के पास गढड़े हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। यहां पर टीम भेजकर गढड़ो की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।- डालचन्द्र भूकेश, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी मैनपुरी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi