Alighar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

personसंपादकीय टीम
calendar_today26 Oct 2026, 10:02 pm
location_onAlighar

रामायण पाठ, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिले के विभिन्न मंदिरों में रामकथा, रामायण पाठ, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन के आयोजन किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से रामायण के आदर्शों और महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक योगदान का संदेश दिया गया।प्राचीन खेरेश्वर मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी और महर्षि वाल्मीकि के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर श्री अचलेश्वर मंदिर, टप्पल स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, जवां और दुर्गापुरी सासनी गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर तथा खेरेश्वर मंदिर सहित जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कलाकारों ने भक्ति प्रस्तुतियां दीं।आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, सुरक्षा, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था की गई। कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
फोटो - महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव
फोटो - महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi