Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज; पति गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Jul 2026, 11:30 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में 27 वर्षीय विवाहिता कोमल सिसौदिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति, जेठ और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष को अवगत कराया। मृतका के पिता संतोष की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पति अभिषेक, जेठ सुनील और ससुर ओमवीर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और ₹50 हजार की मांग को लेकर कोमल को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।मृतका के भाई का आरोप है कि अभिषेक शराब के नशे में अक्सर कोमल के साथ मारपीट करता था और परिवार के अन्य सदस्य भी उसे प्रताड़ित करते थे। बताया गया कि अभिषेक की यह दूसरी शादी थी तथा दंपति के दो छोटे बच्चे हैं।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपों की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो -फाइल फोटो
फोटो -फाइल फोटो
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi