Mainpuri News:बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दो चचेरे भाईयों की हादसे में मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today17 Jan 2026, 12:00 am
location_onMainpuri

Morning City

भोगांव/मैनपुरी। मामा के पुत्र की जन्मदिन पार्टी में भाग लेने ननिहाल जा रहे थाना क्षेत्र के निवासी बाइक सवार चचेरे भाइयों को फर्रुखाबाद के अचरा-नवाबगंज मार्ग पर गांव चंदुइया के निकट वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वाहन से कुचलने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई बिना हेलमेट के थे।
थाना क्षेत्र के गांव बरहट निवासी की 18 वर्षीय अभिषेक राजपूत की ननिहाल फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र के नगला दत्तू में है। मंगलवार को वह चचेरे भाई 14 वर्षीय राजन राजपूत के साथ बाइक द्वारा अपने मामा पुत्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। बाइक को अभिषेक चला रहा था और दोनों ही बिना हेलमेट के थे। शाम के करीब छह बजे बाइक जब फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत्र में अचरा-नवाबगंज मार्ग पर गांव चंदुइया के निकट पहुंची। तभी सामने आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे और चालक तेजी से दोनों को कुचलता हुआ वाहन को लेकर भाग गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया। वहीं अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजन की हालत गंभीर होने पर उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी पर रखवाकर परिजनो को हादसे की जानकारी दी। रात को दोनो मृतको के परिजन फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए, दोनो के मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची बैसे ही दोनो के परिजनो में कोहराम मच गया। रात को भी दोनो के घर चीखों की आवाजें सुनाई देती रहीं।

सड़क सुरक्षा को लेकर आखिर क्या मैनपुरी के इंतजाम

अगर हम इस हादसे की पीछे की बजह पता करें तो साफ है कि दोनो बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थें, एक सबसे बड़ी बात यातायात माह सड़क सुरक्षा के लिए चलाया जाता हैं, इसमें यातायात के नियमो का पाठ सभी को पढ़ाया जाता हैं, यातायात माह प्रगति पर होते हुए भी दोनो बिना हेलमेट के मैनपुरी से फर्रुखाबाद पहुंच गए, अगर मैनपुरी पुलिस और फर्रुखाबाद पुलिस के सड़क सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम होते तो दोनो ही बिना हेलमेट के फर्रुखाबाद नहीं पहुंच जाते। इससे साफ है कि मैनपुरी पुलिस यातायात माह में सड़क सुरक्षा के इंतजाम कागजों पर ही पूरे कर लेती है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi