Mainpuri News: मैनपुरी में निमोनिया, बुखार से पीड़ित तीन की मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today19 Apr 2026, 11:10 pm
location_onMainpuri

चिलचिलाती धूप में गर्मी निकाल रही लोगो की दम

मैनपुरी। इस समय पड़ रही चिलचिलाती धूप का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसी क्रम में निमोनिया से पीड़ित नौ माह के मासूम और बुखार की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। पेट और सांस की दिक्कत से भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अलग-अलग बीमारियों के 63 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, डायरिया, पेट दर्द आदि बीमारियों के पाए गए हैं। नौ की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआइ सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।

www.morningcity.in

कस्बा भोगांव के मुहल्ला फाजिलगंज निवासी सिराज का नौ माह का पुत्र फैज चार दिनों से जुकाम और सीने में जकड़न से पीड़ित था। स्वजन ने निजी डाक्टर से इलाज कराया तो उसे निमोनिया बताया। इलाज के बाद भी बच्चे को कोई आराम नहीं मिला। शनिवार की रात 10 बजे के करीब अचानक हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों से बालक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी 30 वर्षीय गनेश पिछले सात दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। स्वजन उनका आगरा के निजी डाक्टर से इलाज करा रहे थे। रविवार दोपहर को तेज बुखार के बीच खून की उल्टी होने से हालत बिगड़ी तो उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

Morning City

पेट दर्द की दिक्कत से थे परेशान

एलाऊ क्षेत्र के नगला खेड़ा निवासी 50 वर्षीय रामौतार दो दिन से पेट दर्द की दिक्कत से परेशान थे। अत्यधिक परेशानी होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नगर के मुहल्ला नई बस्ती मुहल्ला अग्रवाल निवासी 70 वर्षीय प्रेमशंकर की सांस की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है।

सतर्क रहा अस्पताल प्रशासन, नहीं आए डिप्टी सीएम

रविवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण करने का कार्यक्रम पहले से तय था लेकिन शनिवार की देर रात कुछ कारणों के चलते इसे रद्द कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी डाक्टर और स्टाफ अलर्ट पर रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक अस्पताल की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। सौ शैय्या अस्पताल में भी डाक्टर दिनभर ड्यूटी पर बैठे रहे। डिप्टी सीएम के न आने से अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

फोटो परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
फोटो परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi