Mainpuri News: नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कटेंनर फंसे चालक को केबिन का शीशा तोड़ बाहर निकाला
personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Feb 2026, 10:37 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में कपिल मुनि आश्रम के निकट नेशनल हाईवे पर धान की भूसी से लदा कटेंनर अनियंत्रित होकर पलट गया, कटेंनर अचानक सामने से आए बचाने को बचाने के दौरान ब्रेक लगाने से अनियंत्रित हो गया था, कटेंनर के पलट जाने से हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित हो गया, चालक भी कटेंनर की केविन में फंस गया, जिसे केबिन का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।
Morning City
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव जमौरा निवासी चालक विकास कटेंनर में बिहार के पटना से धान की भूसी लादकर अलीगढ़ लेकर जा रहा था। सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे के करीब बेवर थाना क्षेत्र के गांव करपिया के सामने आगे आए वाहन को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाने से कटेंनर का संतुलन बिगड़ गया। इससे कंटेनर हाईवे पर डिवाइडर की ओर पलट गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर चालक विकास को शीशा तोड़कर केबिन से बाहर निकाला। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को साइड कराकर ट्रैफिक सुचारू करा दिया।

