Mainpuri News: प्रदेश के युवा रोजगार के लिए भटक रहे, महिलाएं असुरक्षित मैनपुरी पहुंची सपा सांसद ने बोला भाजपा पर तीखा हमला

personसंपादकीय टीम
calendar_today24 Apr 2026, 10:25 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव चेहरों पर नहीं, बल्कि मुद्दों पर लड़ा जाएगा। सपा सांसद ने प्रदेश और देश की राजनीति को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाला 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव चेहरों के बजाय जनता के मुद्दों पर केंद्रित होगा।
सपा सांसद ने सीएम योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के भाजपा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब जनता चेहरे नहीं, बल्कि काम और मुद्दों के आधार पर फैसला करेगी। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, पिछड़े वर्ग पर अत्याचार और शिक्षकों के आंदोलनों को सरकार की बड़ी विफलताएं बताया। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अलग-अलग वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होने दावा किया कि 2027 का चुनाव पूरी तरह से सरकार की नीतियों और जन समस्याओं पर आधारित होगा और जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है।

www.morningcity.in

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने जा रहीं

पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि भारी मतदान और जनता के रुझान से साफ है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री के शेर के स्टैच्यू से जुड़े वायरल फोटो और अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी उन्होंने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और सोशल मीडिया पर इसे अलग-अलग अंदाज में देखा जा रहा है। मैनपुरी में दिए गए इन बयानों को सपा की 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। जहां पार्टी मुद्दों के आधार पर भाजपा को घेरने की तैयारी में नजर आ रही है।
फोटो परिचय- सपा सांसद का स्वागत करते सपाई।
फोटो परिचय- सपा सांसद का स्वागत करते सपाई।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi