Kanpur Dehat News: बारिश में कच्चा मकान ढहने से दो मासूमों की मौत,पिता गंभीर रूप से जख्मी

personसंपादकीय टीम
calendar_today5 Sept 2026, 11:24 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

मूसानगर(कानपुर देहात) देररात हुई मूसलाधार बारिश की चपेट में आने से कच्चा मकान ढह गया l जिसमें दबकर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया l जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है l

www.morningcity.in

दरअसल पूरा मामला विकास खंड मलासा क्षेत्र के जरसेन गाँव की है l जहाँ के मुकेश कुमार अपनी पत्नी संगीता,बेटी पलक व बेटा लविश समेत खाना खाकर परिवार के साथ लेट गए l वहीं दूसरी ओर मूसलाधार बारिश के चलते मुकेश अपनी पत्नी संगीता से सुबह होते ही कच्चे मकान में सुरक्षित इंतजाम करने की सोच ही रहे थे कि अचानक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया l मलबे में दबने से दोनों मासूम बच्चों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई l महिला की आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों नें फावड़े व हाथों से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला जिसमें पिता को गंभीर चोटे आई है l जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है l घटना की जानकारी पर पहुंची तहसील स्तर की टीम नें मौका मुआयना किया l उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह के मुताबिक घटना में दो बच्चों की मौत हुई है l जिसमें दैवीय आपदा के तहत आठ लाख रूपये की मदद की जा रही है l घर गिरने की रिपोर्ट तैयार की जा रही है l बीडीओ से आवास के लिए बात की गई है l पीड़ित परिवार को आवास भी दिलाया जाएगा l
अब गौर करने वाली बात है कि क्या अधिकारी यही चाह रहे थे कि कच्चा मकान गिरे तब जाकर पक्का आवास दिलाया जाये l दो मासूमों की मौत की क्षति की पूर्ति कौन करेगा l बेशुध हो चुकी माँ के दो मासूमों की जिंदगी वापस आखिर कौन लौटायेगा l ये सारी बातें गाँव में चर्चा का विषय बना रहा l
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi