Agra News: आगरा में बड़ा बदलाव: 1 जून से 250 रोडवेज बसें आईएसबीटी नहीं जाएंगी, फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे से होगा संचालन

personसंपादकीय टीम
calendar_today31 May 2026, 11:05 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। आगरा में परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कल यानी 1 जून से लगभग 250 रोडवेज बसों का संचालन आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस अड्डा) से बंद कर दिया जाएगा। अब ये सभी बसें फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे से संचालित होंगी। इस बदलाव से हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, देहरादून सहित कई रूटों के यात्रियों को नई व्यवस्था के अनुसार यात्रा करनी होगी। नई व्यवस्था के तहत हाथरस, अलीगढ़, अतरौली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, बिजनौर, बदायूं और बरेली रूट की सभी बसें अब सीधे फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे से ही उपलब्ध होंगी। ये बसें न तो आईएसबीटी आएंगी और न ही वहां से संचालित होंगी। इस बदलाव के चलते आईएसबीटी, भगवान टाकीज, सुल्तानगंज की पुलिया और वाटर वर्क्स क्षेत्र से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को अब फाउंड्री नगर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधनों की जरूरत होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने आईएसबीटी से फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे तक पांच विशेष इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की व्यवस्था की है, जिससे यात्री आसानी से नए बस अड्डे तक पहुंच सकें। परिवहन विभाग के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर में यातायात दबाव को कम करना और बस संचालन को अधिक सुव्यवस्थित बनाना है। फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे का हेल्पलाइन नंबर 8923004590 भी जारी किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने में परेशानी न हो।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi