Hathras News: सासनी के गांव बिघेपुर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Apr 2026, 10:42 pm
location_onHathras
हाथरस।सासनी के गाँव बिघेपुर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्ति का ऐसा संचार हुआ कि पूरा गाँव श्जय श्री रामश् और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
Morning City
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति एवं प्रसिद्ध समाजसेवी महेंद्र सिंह सोलंकी जी तथा भूतपूर्व आईपीएस अधिकारी आदित्य वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने बजरंगबली की प्रतिमा का चोला शृंगार किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री दुर्गा सेवा समिति, बिघेपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों और समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति गीतों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तों ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
