मैनपुरी/ बिछवा-पिता की प्रेरणा और कठिन परिश्रम से अभिनव ने लोक सेवा आयोग में की 738 की रैंक हासिल

personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Apr 2025, 03:15 pm
location_on???????
Morning City मैनपुरी-जनपद मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र के गांव खटाना निवासी अभिनव दुबे पुत्र योगेंद्र दुबे उर्फ (कुनकुन ) ने अपनी कठिन मेहनत और माता-पिता की प्रेरणा से upsc cse2024 पद रैंक 738 हासिल की है। अभिनव सुदिती ग्लोबल अकैडमी मैनपुरी के छात्र रहे। हाई स्कूल में 10 सीजीपीए इंटरमीडिएट में 96.8% अंक प्राप्त किए ।कितना भी मौसम खराब रहा हो पिता ने समय से स्कूल भेजना का काम किया। मां कल्पना दुबे ने मैनपुरी में रहकर शिक्षा दिलाई। छोटा भाई अविचल वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। अभिनव के बाबा राजेंद्र प्रसाद दुबे रिटायर्ड अध्यापक है चाचा संत प्रकाश दुबे व कौशलेंद्र अधिवक्ता है । एक चाचा शैलेंद्र दुबे तैनात का सीआरपीएफ में तैनात है। परीक्षा में पास होने के बाद परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़गई है। गांव में मिठाई बाटी गई। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के साथ किशन दुबे अंकुर अग्निहोत्री राम मोहन कुसुम मोहन प्राचार्य निदेशक सुदिती ग्लोबल अकैडमी मैनपुरी विष्णु मिश्रा राघव दीक्षित शशिकांत दुबे सोहन दुबे मुन्ना लाल दुबे शुभ विवेक प्रदीप मोहित सोनू अमित कुमार अजय कुमार पचू पांडे नेत्रपालमिश्रा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi