Lucknow News: 2025 में 156 करोड़ पर्यटकों के साथ यूपी बना देश का अग्रणी पर्यटन केंद्रः मुख्यमंत्री

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Feb 2026, 10:36 pm
location_onLucknow

Morning City

लखनऊ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में लगभग 156 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश आए, जो प्रदेश की बदलती छवि और सुदृढ़ आधारभूत संरचना का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत स्थलों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम, विंध्य कॉरिडोर, चित्रकूट और नैमिषारण्य जैसे प्रमुख आस्था स्थलों का व्यापक विकास किया गया है। इन स्थलों पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi