Mainpuri News: इस्टाग्राम पर दोस्ती करके दोस्तों संग गैंगरेप का प्रयास अब लगातार ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी
personसंपादकीय टीम
calendar_today21 Mar 2026, 11:36 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती को दोस्त के घर बुलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया। युवती किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकली। जिसके बाद आरोपी युवती को लगातार ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मानसिक तनाव में आई युवती ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
www.morningcity.in
औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली सदर में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया है कि अप्रैल 2025 में सौरभ सिंह निवासी हंस नगर राधा रमन रोड से उनकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। जान पहचान के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 25 सितंबर 2025 को सौरभ ने फोन पर उन्हें मिलने के लिए मैनपुरी शहर बुलाया। वहां से वह अपने दोस्त देवेश उर्फ मोनू के घर बात करने के लिए ले गया। वह उसके घर पहुंची तो वहां पहले से ही देवेश के अलावा एक और युवक मौजूद था। जैसे ही युवती कुर्सी पर बैठी तो तीनों छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वीडियो बनाने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक उसके कपड़े फाड़कर सब ने गैंगरेप करने का प्रयास किया।
Morning City
पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी
जिसका युवती ने विरोध किया, युवती काफी प्रयास के बाद किसी तरह तीनों के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली। फोन कर उन्हें 20 फरवरी को फिर से मिलने के लिए बुलाया। जब वह गई नहीं तो अब आरोपित फोन पर उन्हें ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है, जिससे वह तनाव में हैं। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
