Kanpur News: कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश,पायलट की मौत
personसंपादकीय टीम
calendar_today27 Aug 2026, 01:20 pm
location_onKanpur
Morning City
कानपुर। में गुरुवार दोपहर उड़ान भर रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार हो गया। गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास विमान तेज धमाके के बाद जमीन पर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था और उसमें दो पायलट सवार थे। उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर धुआं और मलबा फैल गया। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उसमें एयरक्राफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। हादसे में पायलट की मौत हुई है।
