Mainpuri News: राजनीतिक दलबदल पर डिंपल यादव का तीखा प्रहार, राधव चड्ढा समेत सात सांसदों को बताया गद्दार

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Apr 2026, 12:07 am
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। तीन दिवसीय दौरे के दौरान किशनी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद डिंपल यादव ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों पर कड़ा निशाना साधा है। उन्होंने इस दलबदल को सीधे तौर पर गद्दारी करार देते हुए कहा कि जिन नेताओं को पार्टी ने राज्यसभा भेजकर उन पर भरोसा जताया, उन्होंने उसी पार्टी को धोखा दिया है। डिंपल यादव ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

www.morningcity.in

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों आप सांसद राघव चड्ढा के नेतृत्व में पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। चड्ढा ने दावा किया है कि दो-तिहाई बहुमत के साथ हुए इस विलय पर दलबदल कानून लागू नहीं होता है। उन्होंने पार्टी बदलने का कारण बताते हुए कहा कि वे लंबे समय से खुद को गलत पार्टी में सही आदमी महसूस कर रहे थे।

Morning City

डिंपल यादव ने इन राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ-साथ देश के वर्तमान हालात पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और ममता बनर्जी की सराहना करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार की वापसी निश्चित है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मणिपुर हिंसा और उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं दलित व अल्पसंख्यक समुदायों के शोषण के मुद्दों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi