Hathras News: स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, अपंजीकृत क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर चला अभियान

personसंपादकीय टीम
calendar_today8 Jul 2026, 10:14 pm
location_onHathras

मुरसान और हाथरस जंक्शन क्षेत्र में निरीक्षण, कई केंद्र बंद, संचालकों को नोटिस जारी

हाथरस। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में अपंजीकृत क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाते हुए मुरसान और हाथरस जंक्शन क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं मिलने पर क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब का संचालन बंद कराया गया, जबकि कई संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि तक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।मुरसान क्षेत्र में दर्शना रोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट संचालित सोनवीर सिंह चौधरी के क्लीनिक को पंजीकरण संबंधी अभिलेख उपलब्ध न कराने तथा नोटिस लेने से इनकार करने पर बंद कराया गया। स्टेशन रोड स्थित आरती पैथोलॉजी लैब तथा इगलास रोड स्थित शिव पैथोलॉजी लैब का संचालन भी पंजीकरण न होने के कारण बंद करा दिया गया।इगलास रोड पर संचालित डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह के क्लीनिक का निरीक्षण करने पर एक महिला मरीज को उपचार के दौरान ड्रिप लगी मिली। स्वास्थ्य विभाग ने संचालक को नोटिस जारी कर पंजीकरण एवं चिकित्सकीय अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इगलास रोड स्थित डॉ. फूल सिंह के क्लीनिक को भी नोटिस जारी करते हुए संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए।हाथरस जंक्शन क्षेत्र में महेश चंद्र सैनी की पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिला। लैब संचालक की ओर से उपस्थित कर्मचारी को नोटिस देकर 10 जुलाई तक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार रामपुर पुल के पास संचालित विनोद कुमार के क्लीनिक, रेलवे रोड स्थित यतेन्द्र कुमार के क्लीनिक तथा श्याम पैथोलॉजी लैब के संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए। विभाग के अनुसार निरीक्षण के समय आवश्यक अभिलेख एवं पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।कैलोरा पेंठ चौराहा स्थित डॉ. शालू कुमारी के क्लीनिक का निरीक्षण करने पर आयुर्वेद विभाग का पंजीकरण प्रस्तुत किया गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया।मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अपंजीकृत क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फोटो -अपंजीकृत क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाते हुए
फोटो -अपंजीकृत क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाते हुए
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi