Mainpuri News: खेत पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग से एक की मौत चार घायल

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Jul 2026, 10:32 pm
location_onMainpuri

विवाद में फायरिंग से फैली दहशत, गांव में पुलिसबल तैनात

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव छोटा हर्राजपुर में खेत पर कब्जे को लेकर रविवार की देर रात्रि दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। विवाद के दौरान हुए हमला में एक की मौत हो गई, तथा चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भर्ती कराया। सूचना पर डीएम और एसपी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गांव में पुलिसबल तैनात कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

www.morningcity.in

किशनी थाना क्षेत्र के गांव छोटा हर्राजपुर निवासी राजेंद्र सिंह और भारत सिंह के बीच खेत पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायत पर राजस्व टीम ने दो दिन पूर्व खेत की नापजोख कर मेड़ भी डलवा दी हैं। रविवार की शांय भारत सिंह पक्ष ने ट्रैक्टर से खेत की जोताई कराई तो बनाई गई मेड़ का कुछ हिस्सा टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया तो गांव के कुछ लोगों ने समझाकर शांत करा दिया। देर रात्रि करीब 11.30 बजे के करीब राजेंद्र के पुत्र दीपक चौहान और मोहित ने भारत सिंह के घर में घुसकर फरसा से हमला बोलकर असलहे से फायरिंग शुरू कर दी तो भारत पक्ष ने भी मारपीट की। हमले में कुलदीप, शिशुपाल, 26 वर्षीय दीपांशु, हिमांशु और अरविंद घायल हो गए। सूचना पर किशनी इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह पुलिसवल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कालेज सैफई में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दीपांशु की मृत्यु हो गई।

मौके पर डीएम, एसपी भी पहुंचे

इस खूनी संघर्ष की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा गांव पहुंचे। उन्होंने विवाद के बारे में जानकारी लेकर गांव में शांति व्यवस्था वनाए रखने के लिए निर्देश दिए है। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या बोले एसपी मैनपुरी

एसपी गणेश प्रसाद ने बताया कि खेत पर कब्जा और मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए है। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
फोटो परिचय-जानकारी लेते डीएम, एसपी व इंसेट में मृतक दीपांशु का फाइल फोटो।
फोटो परिचय-जानकारी लेते डीएम, एसपी व इंसेट में मृतक दीपांशु का फाइल फोटो।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi