Hathras News: अलीगढ़ कोर्ट में बम सूचना के बाद हाथरस न्यायालय में बढ़ी सतर्कता
personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Feb 2026, 10:26 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। जिला एवं सत्र न्यायालय अलीगढ़ में बम की सूचना मिलने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय हाथरस परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अलीगढ़ में पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कोर्ट परिसर खाली करा दिया। घटना की जानकारी हाथरस पहुंचते ही यहां के अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
Morning City
हाथरस के अधिवक्ताओं ने मोबाइल के माध्यम से अलीगढ़ के अपने संपर्की अधिवक्ताओं से कुशल-क्षेम पूछी और स्थिति की जानकारी ली। साथ ही पुलिस-प्रशासन से हाथरस न्यायालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने याद दिलाया कि 21 फरवरी 2008 को हाथरस न्यायालय परिसर में दिन-दहाड़े पांच हत्याएं हुई थीं। इससे पूर्व एक बम कांड में साइकिल स्टैंड कर्मी सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा भी न्यायालय परिसर में कई गंभीर घटनाएं और सुरक्षा चूक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक मामले में आरोपी पर हमला करने आए व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया गया था।
अलीगढ़ की घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किया जाना बेहद आवश्यक है। उनका कहना है कि पहले भी पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है और अब पुनः अधिकारियों से मिलकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा दुरुस्त करने की मांग की जाएगी।
