Agra News: एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही मुस्तैद पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ने परखे सुरक्षा इंतजाम

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Oct 2026, 10:37 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। मतदान के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस के अधिकारी सक्रिय रहे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने थाना सदर बाजार, सैंया और फतेहाबाद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, डीसीपी पश्चिमी आदित्य ने पुलिस बल के साथ थाना जगनेर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और ड्यूटी व्यवस्था को परखा। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

www.morningcity.in

सुरक्षा व्यवस्था पर रही पुलिस अधिकारियों की नजर

पुलिस अधिकारियों ने जवानों को अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैदी से तैनात रहने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। कमिश्नरेट आगरा पुलिस के अनुसार, मतदान के दौरान पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और निर्वाचन प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi