Mainpuri News: पति के भाभी के साथ है अनैतिक संबंध विरोध करने पर विवाहिता को घर से निकाला
personसंपादकीय टीम
calendar_today19 Apr 2026, 11:20 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। शादी के कुछ दिनों बाद पता चलने पर विवाहिता ने पति के भाभी से अनैतिक संबंध का विरोध किया तो पति सहित ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मायके पक्ष के समझाने के बाद भी ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने रविवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2024 में औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि पति के उसकी भाभी से अनैतिक संबंध हैं। अधिकांश समय पति भाभी के साथ ही गुजारता था। जब उन्होंने विरोध किया तो ससुरालियों ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। परंतु पति ने भाभी से संबंध नहीं तोड़े और अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। जानकारी के बाद जब मायके पक्ष ने आकर पंचायत की तो 15 अक्टूबर 2025 को पति और अन्य ससुरालियों ने उनकी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही हैं। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
