Mainpuri News: दिनदहाड़े गोली मारकर शिक्षक की हत्या स्कूल से लौट रहे थें, अब कानून व्यवस्था से मजाक कर रहे बदमाश

personसंपादकीय टीम
calendar_today21 Sept 2026, 09:45 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। सोमवार को एलाऊ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 2.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शिक्षक उसमानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य कराकर बाइक से घर लौट रहे थें। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी करने के बाद पुलिस मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली सदर क्षेत्र में डीएम आवास के निकट निवासी 50 बर्षीय यशपाल पुत्र भोजराज गांव उसमानपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रुप में तैनात थें, रोज की भांति सोमवार को भी वह विद्यालय गए हुए थें, जो छुट्टी के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थें, जैसे ही वह दोपहर के बाद करीब 2.30 बजे मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर एलाऊ थाना क्षेत्र में अजीतगंज पेट्रोल पंप के निकट दिवन्नपुर जाने वाले के पर रम्पुरा के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए उनकी पीठ में पीछे से ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गर।

www.morningcity.in

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पास के खेतों में जानवर चरा रहे लोगों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने ग्राम प्रधान संजीव को कॉल किया। इससे पहले ही शिक्षक से कुछ मीटर की दूरी पर चल रही शिक्षक सुमन ने घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शिक्षक यशपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक की परिवार से ही कोई रंजिश चली आ रही है इसको लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अभी सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
फोटो परिचय-विलाप करते हुए मृतक शिक्षक के परिजन।
फोटो परिचय-विलाप करते हुए मृतक शिक्षक के परिजन।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi