Mainpuri News: जागीर चिकित्साधीक्षक के कुरावली स्थित आवास में हॉस्पिटल का संचालन
personसंपादकीय टीम
calendar_today23 May 2026, 10:02 pm
location_onMainpuri
यहां पर मरीजो की सैंकड़ो की संख्या में लगती हैं भीड़, देर रात्रि तक लगी रहती है भीड़
मैनपुरी। कस्वा कुरावली में जीटी रोड किनारे नारवल स्कूल के सामने एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधीक्षक द्वारा प्राइवेट रुप से हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। पहले इस हॉस्पिटल का संचालन कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में किया जा रहा है। अब चिकित्साधीक्षक ने अपना खुद का आवास बना लिया, जिसके बाद से इस हॉस्पिटल का संचालन अब आवास परिसर में किया जा रहा है।
www.morningcity.in
जनपद के जागीर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधीक्षक ने कुरावली में जीटी रोड किनारे नारवल स्कूल के सामने अपना आवास बनाया है। इससे पहले वह कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बने सरकारी आवास में ही निवास करते थें, चिकित्साधीक्षक द्वारा अपने आवास में ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। अगर चिकित्साधीक्षक द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालन की बात करें तो वह कई बर्षो से हॉस्पिटल का संचालन करते है। अगर हम प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालन की बात करें तो चिकित्साधीक्षक पहले इस हॉस्पिटल का संचालन कुरावली सीएचसी परिसर में बने सरकारी आवास से करते थें, जिसके दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थें, जिसमें चिकित्साक्षक मरीजो का प्राइवेट रुप से इलाज करते दिखाई दे रहे है।
जागीर सीएचसी में केवल नाम की ड्यूटी
अगर हम बात करें जागीर चिकित्साधीक्षक की अस्पताल में ड्यूटी की वहां पर नाम की ड्यूटी यह कुरावली अपने आवास से ही जागीर के लिए लेट निकलते है उसके बाद वहां पर कुछ देर रुकने के बाद जल्दी वापस आवास पर लौट आते है। आवास पर आते ही प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालन शुरु हो जाता है।
Morning City
सीएमओ को पूरे मामले की जानकारी
ऐसा नहीं है कि जागीर चिकित्साधीक्षक द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल संचालन करने के मामले की सीएमओ को जानकारी नहीं है। उन्हे पूरे मामले की जानकारी होते हुए भी वह चाहकर कोई कार्रवाई नही करना चाहते है। या फिर यह कहिए जागीर चिकित्साधीक्षक प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालन सीएमओ की जानकारी में कर रहे है।

क्या बोले डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री
मैनपुरी के कुरावली में जागीर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालन किए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी स्वास्थ्य विभाग से जांच कराई जाएगी, अगर प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। तो चिकित्साधीक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए जायेंगे।- बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।
अगर शिकायत मिलती तो करते कड़ी कार्रवाई
जब जागीर सीएचसी चिकित्साधीक्षक द्वारा जागीर से 30 किलोमीटर दूर कुरावली में प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालन किए जाने के मामले पर बात की तो गई तब उन्होने कड़ी कार्यशैली अपनाते हुए कहा कि इस मामले में एक शिकायत भेज दीजिए, चिकित्साधीक्षक को हटाने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
