हाथरस- ब्राह्मण समाज ने सदा विश्व कल्याण में योगदान दिया है- डिप्टी सीएम

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Apr 2025, 05:25 pm
location_on ?????
Morning City हाथरस। भगवान परशुराम शास्त्र एवं शस्त्र विद्या के महान ज्ञाता थे। प्राणी मात्र का हित उनका सर्वोपरि लक्ष्य था। भगवान परशुराम तेजस्वी, ओजस्वी एवं वर्चस्वी महापुरुष थे। वे अन्याय का निरंतर विरोध करते हुए दुखियों पीड़ितों की हर प्रकार से रक्षा एवं सहायता करते रहे। आज भी इसकी पूरी आवश्यकता है। बुधवार को यह बिचार सासनी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन मौके पर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ने अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा जब भी देश में कोई बात आई तो ब्राह्मण समाज ने आगे बढकर अपना योगदान दिया है। उन्होेने पहलगांव घटना पर बोलते हुए कहा कि आज भगवान परशुराम अपनी शक्ति युवाओं मंें प्रवाहित करें जिससे आतंकबादियों को सबक सिखाया जा सके और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ने विश्व के संचालन के लिए अपने जीवन को सदा लगया है। इसलिए आज आवश्यक है कि हम अपने समाज को शास्त्र और शस्त्र का महत्व एक बार पुनः समझा कर उसे खड़ा करें ताकि पुनः विश्व में भारत की गरिमा बढ़ सके और भारत विश्व गुरु बन सके। उन्होंने कहा कि परशुराम जी किसी जाति के विरोधी नहीं थे, बल्कि वह असत्य और दुर्गुणो के विरोधी थे। हिन्दू संस्कृति में जिन दशावतारों का वर्णन है उनमें से छटवॉ अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिन के रूप में भी अक्षय तृतीया को सारे देश में मनाया जाता है। अक्षय का अर्थ है जिसका कभी नाश न हो स्थायी वही रह सकता है। जो सर्वदा सत्य हो। सत्य केवल परमात्मा है श्री परशुराम जी ही अक्षय है और आज भी जीवित है। युग का प्रारंभ अक्षय तृतीया से होता है युग का परिवर्तन हमेशा अक्षय तृतीया पर होता है। इसके बाद उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय मौजूद रहे। अलीगढ़ विधायक अनिल पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्रज बहादुर भारद्वाज, मुकुल उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, अनिल दिक्षित, अरविंद शर्मा, पूनम पांडे और संदीप शर्मा, महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस श्रीमती सीमा उपाध्याय, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र राना, हाथरस विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, सादाबाद विधायक गुड्डू चैधरी, सतीष गौतम, विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह, मानवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं जेड श्रेणी की सुरक्षा के अंतर्गत बार्डर टू बार्डर फुल फ्रूफ सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिंन्हा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण डलवाल एवं प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मय पुलिस फोर्स के संभाली। वहीं एआरएम रोडबेज, भाजपा जिलाध्यक्ष, अधिशासी अभियंता, जिला सूचना अधिकारी, एवं प्रशासनिक अधिकारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र शर्मा ने किया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi