Mainpuri News: पुलिस की बेरुखी से क्षुब्ध होकर पानी की टंकी पर चढ़ी पीड़ित महिला, कार्रवाई के आश्वासन के बाद उतरी नीचे

personसंपादकीय टीम
calendar_today21 May 2026, 11:01 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। जनपद के थाना करहल क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से आहत एक महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों की बेरहमी का शिकार हुई पीड़ित महिला जब अपनी व्यथा सुनाने करहल थाने पहुंची, तो वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इस बात से क्षुब्ध होकर महिला गुरुवार को करहल-सिरसागंज मार्ग पर बनी पानी की टंकी पर आत्महत्या करने के इरादे से चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहब्बतपुर लाभुआ निवासी 28 वर्षीय नंदनी कश्यप पत्नी योगेंद्र सिंह को बीते 19 मई को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया था। थाने में सुनवाई न होने से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी करहल अजय सिंह चौहान, थाना प्रभारी करहल प्रदीप कुमार और चौकी प्रभारी अश्रोही, तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी देर तक समझाने-बुझाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद महिला आखिरकार सुरक्षित नीचे उतरी, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi