Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कथित गलत चालानों के विरोध में भाकियू भानु ने सौंपा ज्ञापन

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Oct 2026, 09:23 pm
location_onHthras

चालानों की निष्पक्ष जांच और किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

हाथरस। कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के कथित गलत व अनावश्यक चालान किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रौनक वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आरआई राहुल शर्मा से चालानों की निष्पक्ष जांच कराने और किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग की।रौनक वार्ष्णेय ने कहा कि किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग खेती, फसल को मंडी तक पहुंचाने तथा खाद-बीज लाने-ले जाने में करते हैं। इसके बावजूद बिना उचित जांच के चालान किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। डीजल, खाद-बीज और खेती की बढ़ती लागत से पहले ही परेशान किसानों पर ऐसे चालान अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों और वाहन स्वामियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ज्ञापन में मांग की गई कि चालान से पहले वाहनों के दस्तावेजों और उनके वास्तविक उपयोग की जांच की जाए। गलत पाए जाने वाले चालान नियमानुसार निरस्त किए जाएं तथा शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष सुनवाई की व्यवस्था की जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सत्येंद्र, प्रदेश मंत्री अभय कुमार यादव, युवा प्रदेश सचिव नितिन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष अंकित गोयल, अरमान, रवि, अभिमन्यु, इरशाद, सत्यप्रकाश, लखन, राहुल, सचिन, जितेंद्र, संजू, अमित, भारत और निक्की सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
फोटो -ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्य
फोटो -ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्य
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi