Mainpuri News: कुरावली में पशुओं से लोड वाहनो से हो रही अवैध बसूली वीडियो वायरल
personसंपादकीय टीम
calendar_today1 Apr 2026, 10:51 pm
location_onMainpuri
पुलिस के संरक्षण में चल रहा बसूली का खेला
मैनपुरी। कुरावली नगर के मध्य से नेशनल हाईवे से गुजरने वाले बेसहारा पशुओं से लोड वाहनों पर कुछ अराजकतत्वों द्वारा उन्हे रोककर अवैध बसूली की जाती है। ऐसा नहीं है कि इस बसूली के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं हैं, पुलिस को इस बसूली की पूरी जानकारी होते हुए भी कोई कार्रवाई नही की जा रहीं है, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है यह बसूली पुलिस के संरक्षण में की जाती है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
Morning City
बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बेसहारा पशुओं से लोड वाहन को रोककर कुछ युवक वाहन में चढ़ जाते है और लोड पशुओं के दस्तावेज दिखाने के बहाने 500 रुपए की बसूली कर लेते हैं, इस वायरल वीडियो एक युवक क्षेत्र के गांव खिरियापीपर गांव का बताया जाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई पता की गई तो जानकारी मिली यह नेशनल हाईवे रोज ही पशुओं से लोड वाहनो को रोककर बसूली की जाती है।
www.morningcity.in
शरीफपुर से लेकर बाईपास तक बसूली का खेला
नेशनल हाईवे बेसहारा पशुओं से लोड वाहनो से बसूली का खेला गांव शरीफपुर से लेकर बाईपास तक किया जा रहा हैं, बसूली का खेल कई महीनों से चल रहा हैं, ऐसा नहीं है कि इसकी पुलिस को जानकारी नहीं है यह अवैध बसूली पुलिस के संरक्षण में हो रही है। वायरल वीडियो भी कुछ महीने पुराना है लेकिन नेशनल हाईवे अवैध बसूली का खेल तो कई महीनो से जारी है।
Morning City
अवैध बसूली करने वालो को थाने में मिलता सम्मान
कुरावली में नेशनल हाईवे पर बेसहारा पशुओं से लोड वाहनो को रोककर अवैध बसूली करने वाले जब थाने जाते है तो उन्हे थाने में सम्मान मिलता है उन्हे कुर्सी पर बिठाकर उनकी सेवा की जाती है, बसूली करने वाले थाने में बैठकर हुक्म भी चला रहे है। अगर कोई पीड़ित आता है तो उसके मामले में कार्रवाई को लेकर दखल भी बसूली करने वाले देते है।
www.morningcity.in
एडीजी आगरा जोन जांच के निर्देश दिए
कुरावली में पशुओं से लोड वाहनों को रोककर अवैध बसूली करने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद किसी के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एडीजी आगरा जोन को भेज दिया गया, जिसके बाद एडीजी जोन ने मामले में जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए है।
क्या बोले एसपी मैनपुरी
कुरावली में पशुओं से लोड वाहनों को रोककर बसूली करने का मामला संज्ञान में नही हैं, मामले की जानकारी करके जांच कराई जाएगी, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- गणेश प्रसाद साहा, एसपी मैनपुरी।

