Agra News: पालीवाल पार्क मार्ग से तीन युवक गिरफ्तार, हरीपर्वत पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस किए बरामद

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Jul 2026, 10:44 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 8 एमएम बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त नगर के नेतृत्व में नगर जोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार देर रात थाना हरीपर्वत पुलिस क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक मोतीलाल सड़क से पालीवाल पार्क जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

www.morningcity.in

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश पुत्र राधेश्याम निवासी बोदला सेक्टर-1, थाना जगदीशपुरा, पवन पुत्र सटके चौधरी निवासी छीताराम धर्मशाला के पास, थाना हरीपर्वत तथा दिलशाद उर्फ कल्लू पुत्र इकबाल निवासी गढ़ी चांदनी, टीवी गैराज के पास, थाना एत्माद्दौला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान हरीश के कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं पवन और दिलशाद उर्फ कल्लू के कब्जे से एक-एक जिंदा कारतूस 8 एमएम बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे तथा उनका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi