Mainpuri News:जाको राखे सांईया, मार सके न कोय... 10 फीट गहरे गड्ड़े में कार गिरी, किसी को खरोंच नहीं आई

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Jan 2026, 04:28 am
location_onMainpuri

Morning City

कुसमरा/मैनपुरी। सच्चे राह पर चलने वाले की कभी हार न होय, जाको राखे सांईया, मार सके न कोय, काव्य दोहा के जरिए कहीं गई बात उस समय कुसमरा में सच सावित हो गई, जब कार से वापस अपने बच्चों के साथ वापस गांव लौट रहे दंपति की कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्डे में गिर गई, इस बड़े हादसे में किसी को खरोंच तक नहीं आई।
एटा जनपद के कस्वा अलीगंज निवासी मोहित अपनी पत्नी निशा के साथ कार द्वारा औरैया से वापस अलीगंज जा रहे थे।शाम लगभग 4 बजे कुसमरा के निकट मोहित की कार अचानक अनियंत्रित होकर दस फीट गहरे गड्ड़े में जा गिरी। कार के पलटते ही राहगीर मौके पर पहुंच गए, उन्होंने दंपति सहित उनके साथ लगभग दस वर्षीय बालिका व 6 माह के बालक को कार से बाहर निकाला। गमीनत रही कि किसी के कोई चोट नही आई। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि इतने गहरे खड्ड में गाड़ी पलटने से किसी के खरोंच तक नही आई ये सब ईश्वर की कृपा है और ईश्वर का ही करिश्मा है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi