Hathras News: राशन डीलर का फर्जीवाड़ा, परिवार के जीवित सदस्यों को मृत दिखाकर नाम काटने का आरोप

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Mar 2026, 10:43 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। जनपद के ग्राम महामौनी निवासी बिजेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी अनीता देवी के नाम जारी राशन कार्ड संख्या 214440614361 से उनके सहित परिवार के अन्य सदस्यों के नाम अवैध रूप से काट दिए गए हैं। आरोप है कि उचित दर विक्रेता मूलचन्द्र उर्फ देवा ने सप्लाई इंस्पेक्टर से मिलीभगत कर प्रार्थी, उनके पुत्र राहुल कुमार व पुत्रवधू पूजा देवी को मृत दर्शाकर राशन कार्ड से नाम निरस्त कर दिया।प्रार्थी का कहना है कि वे सभी जीवित हैं और वर्तमान में राशन के लिए परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार के नाम पुनः राशन कार्ड में जोड़कर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की भी गुहार लगाई है।
फोटो -परिवार के जीवित सदस्य  जिलाधिकारी को शिकायत देकर आते हुए
फोटो -परिवार के जीवित सदस्य जिलाधिकारी को शिकायत देकर आते हुए
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi