Mainpuri News: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर तीन की मौत, तीन घायल
personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Mar 2026, 10:35 pm
location_onMainpuri
पास खोदी गई नींव में भर गया था पानी, जिससे कमजोर हो गई थी दीवार
मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव आठपुरा में कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई, तथा तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्वा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा हैं, पुलिस ने तीनो मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
www.morningcity
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव आठपुरा निवासी बृजेश कुमार जाटव पुत्र लालसिंह का गांव में कच्चा मकान बना हुआ है। मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे बृजेश अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ कच्ची दीवार के ऊपर रखी टिनशैड के नीचे लेटे हुए थें, अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, टिनशैड भी गिर गया, दीवार के मलबे में सभी लोग दब गए, मौके पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे मलबे में दबे सभी को बाहर निकाला, जब तक दीवार के मलबे से दबे हुए लोगो को बाहर निकाला गया तब तक 40 बर्षीय रुबी पत्नी बृजेश कुमार, 8 बर्षीय दिलीप कुमार पुत्र बृजेश कुमार, 13 बर्षीय बेवी पुत्री बृजेश कुमार की मौत हो चुकी थी। तथा बृजेश कुमार, गुड़िया पुत्री बृजेश, पल्लवी पुत्री बृजेश गंभीर रुप से घायल हो गए, सूचना मिलने के बाद कोतवाली इंस्पेक्टर ललित भाटी मय पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, पुलिस ने तीनो मृतको के शवो को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
Morning City
मकान का निर्माण करा रहे थे बृजेश
बृजेश कुमार अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थें, जिसके लिए उन्होने कच्ची दीवार के पास ही दूसरी दीवार बनाने के लिए नींव खोदी थी, बताया जाता है कि इस नींव में पानी भर गया गया था, जिससे कच्ची दीवार भी एक तरफ झुक गई थी, कच्ची दीवार काफी कमजोर भी हो गई थी, जो रात्रि को भरभराकर गिर गई।
