Mainpuri News: वीरांगना अवंतीबाई लोधी की मूर्ति खंडित, तलवार तोड़े जाने से भड़का आक्रोश ! लोधी समाज ने किया प्रदर्शन, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Sept 2026, 09:42 pm
location_onMainpuri
मैनपुरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में भोगांव रोड स्थित जेल चौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की मूर्ति को किसी असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति में वीरांगना के हाथ में तलवार को तोड़ दिया गया। मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की जब लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगो ने मौके पर एकत्र होकर नारेबाजी करके विरोध करके कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में भी प्रदर्शन किया गया। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुदकमा दर्ज किया है।

www.morningcity.in

भोगांव रोड स्थित जेल चौराहे पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की मूर्ति लगी हुई है। इस मूर्ति को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। मंगलवार की दोपहर लोग जब लोग चौराहे की तरफ से निकले तो मूर्ति खंडित देखी। जिसके बाद लोगो में आक्रोश फैल गया, मूर्ति टूटी हुई के समय लोगो ने देखा तलवार नीचे टूटी पड़ी थी। मूर्ति खंडित किए जाने की सूचना लोधी समाज के लोगो तक पहुंची तो आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी शुरु कर दी। अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग की।
फोटो परिचय- जेल चौराहे पर लगी अवन्तीवाई की मूर्ति।
फोटो परिचय- जेल चौराहे पर लगी अवन्तीवाई की मूर्ति।

कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ

कोतवाली सदर के आवास विकास कालोनी निवासी अहिबरन सिंह राजपूत के नेतृत्व में लोधी समाज के लोग कोतवाली पहुंच गए। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुदकमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है।

सपा विधायक ने की मूर्ति तोड़े जाने की निंदा

रायबरेली की विधानसभा हरचंदपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की मूर्ति तोड़े जाने की कड़े शब्दो में निंदा की है। उन्होने मांग की है कि पुलिस मूर्ति तोड़ने वालों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करें। समाजवादी पार्टी द्वारा इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi