Mainpuri News: सांसद रामजीलाल सुमन के चेहरे पर कालिख पोतने की धमकी पुलिस ने धमकी देने वाले करणी सेना के जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Jul 2026, 10:26 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के चेहरे पर कालिख पोतने की धमकी देने वाले करणी सेना के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। 10 दिन पहले एलाऊ क्षेत्र के नगला अनी में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार दोपहर करीब 3.15 पर सपा प्रतिनिधि मंडल के साथ राज्यसभा सांसद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी कई थानों की पुलिस के साथ गांव में मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला अनी में तीन जुलाई को कटिया डालने को लेकर अनुसूचित जाति के अरविंद कुमार और जितेंद्र सिंह पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए थे। मारपीट में घायल अनुसूचित जाति के विकास कुमार की पांच जुलाई को मेडिकल कालेज सैफई में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक के पिता अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र, बबलू, विवेक, अभिषेक, सौरभ, गोपाल, कमलेश, अंकुर, संकुर, रवि सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुख्य आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Morning City

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी होने के बाद राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे सपा प्रतिनिधि मंडल के साथ नगला अनी पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस बीच करणी सेना के जिलाध्यक्ष उदित चौहान ने राज्यसभा सदस्य के मुंह पर कालिख पोतने की धमकी दी।

नजरबंद करके पुलिसवल तैनात किया

करणी सेना के जिलाध्यक्ष द्वारा राज्यसभा सांसद को धमकी देने की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिसबल के साथ गांव बिछिया पहुंचे। जहां उदित चौहान को घर में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नजरबंद कर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

फोटो परिचय- रामजीलाल सुमन एलाऊ में पीड़ित पक्ष से बात करते हुए व नजरबंद करणी सेना के जिलाध्यक्ष।
फोटो परिचय- रामजीलाल सुमन एलाऊ में पीड़ित पक्ष से बात करते हुए व नजरबंद करणी सेना के जिलाध्यक्ष।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi