Alighar News: दूसरी पत्नी ससुराल से नगदी और जेवर लेकर हुई फरार

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Mar 2026, 10:39 pm
location_onAlighar

Morning City

अलीगढ़।पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को देखते हुए युवक ने दूसरी शादी की ,लेकिन कुछ ही महीनों के अंदर दूसरी पत्नी घर से ज्वेलरी और नगदी लेकर हुई फरार हो गई ।पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।दरअसल पूरा मामला थाना सासनी गेट इलाके के दुर्गापुरी पटेल नगर का बताया जा रहा है जहाँ एक व्यक्ति बंटी ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद अपने तीन बच्चों के भविष्य को देखते हुए पला साहिबाबाद की रहने वाली सिमरन नाम की महिला के साथ दूसरी शादी की थी लेकिन छ माह रहने के बाद अचानक उसकी पत्नी घर से बिना बताये कही चली जिसकी काफ़ी दिनों तक तलाश की लेकिन छ माह बाद व्यक्ति की पत्नी घर वापस आ गयी और सिमरन के माफ़ी मांगने के बाद युवक ने उसे रख लिया लेकिन एक माह रहने के बाद सिमरन घर के लोगो को खाने में नशीली दवा खिलाने के बाद घर में रखी सोने चांदी के ज्वेलरी और नगदी लेकर सुबह तड़के फरार हो गयी सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो सिमरन को गायब देख उसकी तलाश शुरू कर दी फिर थाने सासनी गेट में अपनी पत्नी सिमरन के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की वही पीड़ित पति बंटी ने उसकी पत्नी को खोजकर लाने वाले को उचित इनाम देने को भी कहा है।

www.morningcity.in

वही पीड़ित पति बंटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पहली पत्नी बीमार रहती थी और लिवर ख़राब होने के चलते उसका मृत्यु हो गयी थी जिसके बाद मेरे भाइयों ने पला साहिवाबाद से मेरी दूसरी शादी सिमरन नाम कि लड़की से करा दी थी एक वर्ष पहले हमारी शादी हुई वो मेरे साथ करीब 6 महीने रही उसके बाद वो कही चली गयी उसके बाद वो 6 महीने बाद मेरे पास वापस आयी उसने मेरे हाथ जोड़े पैर छुए बोली कि मुझसे गलती हो गयी अब मुझे रखलो मेने उसे रख लिया अपने साथ और अब एक महीने रहने के बाद वो घर का सामान सोने चांदी कि ज्वेलरी और घर में रखे 45000 हजार रूपये लेकर भाग गयी हम सब को नींद कि दवा खिलाफ दी थी हम सब सो रहे थे और यें सामान लेकर फरार हो गयी हमने उसके भाई से भी कहा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया आज मेने थाने में शिकायत कि है उन्होंने एप्लीकेशन ले ली है अब में यही चाहता हूँ कि पुलिस जल्द से जल्द कार्यवाही करें और उसे ढूंढ़कर मेरा सामान दिलवाये हम सबको नशे कि दवा खिलाकर यें गयी है हम तो सोते रह गए थे मेरे घर में मेरे तीन बच्चे है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi