Mainpuri News: खाद्य विभाग टीम ने एक्सपायरी सरसों का तेल नष्ट कराया

personसंपादकीय टीम
calendar_today8 Jul 2026, 10:07 pm
location_onMainpuri

मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूषित मिठाइयां भी कराईं नष्ट

मैनपुरी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल कुमार पाठक के नेतृत्व में दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री किए जाने की शिकायत पर पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को बड़ी सफलता मिली। छिपाकर रखी 30 किग्रा दूषित मिठाइयां नष्ट करा दीं। वहीं एक अन्य दुकान पर बिक्री को रखे कार्टून से 220 किग्रा एक्सपायर हो चुके सरसों तेल को पकड़ा गया। तेल नष्ट करा नमूने जांच को भेजे गए हैं। मिलावटखोरों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Morning City

डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी से नगर में मिलावटखोरी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। सूचना पर मंगलवार दोपहर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को साथ लेकर दुकानों की जांच की। कन्हैया मिष्ठान भंडार में काउंटर के निरीक्षण में तो सब ठीक मिला, लेकिन दुकान के अंदर रखी मिठाइयों पर संदेह हुआ। जांच के दौरान 30 किग्रा दूषित पुरानी मिठाइयां रखी मिलीं। इनमें बूंदी लडडू और पुरानी जलेबियां भी शामिल रहीं। सैंपल लेने के बाद सभी को नष्ट करा दिया। दुकान में हर तरफ गंदगी दिखी। अन्य मानकों की अनदेखी पर दुकानदार को धारा-32 के अंतर्गत सुधार का नोटिस जारी किया गया।

www.morningcity.in

भारी मात्रा में मिली मिलावट, नमूने जांच को भिजवाए

छात्रावास स्थित मंडी में मेसर्स रामनाथ एंड संस के स्वामी अशोक कुमार गुप्ता के यहां जांच में बड़ी मात्रा में मिलावटी सरसों का तेल मिला। लोगों द्वारा लंबे समय से यहां की शिकायत की जा रही थी। 40 कार्टून में 220 बोतलों की जांच की। सभी में कबीरा ब्रांड का एक्सपायर सरसों का तेल बरामद हुआ। लगभग 38400 रुपये कीमत के तेल को अधिकारियों ने नष्ट करा बोतलों को खाली कराया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार और इंद्रजीत सिंह भी शामिल रहे।

क्या बोलीं सहायक आयुक्त खाद्य

लंबे समय से मिलावटी सामग्री की सूचना मिल रही थी। पुष्ट सूचना पर की गई कार्रवाई में दूषित सामग्री मिली है। नमूने जांच को भेज अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है।- डॉ. श्वेता सैनी, सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय।
फोटो परिचय-कार्रवाई करती हुई खाद्य विभाग टीम।
फोटो परिचय-कार्रवाई करती हुई खाद्य विभाग टीम।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi