Mainpuri News: सेंट मेरीज़ स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Aug 2026, 09:58 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। सेंट मेरीज़ स्कूल आश्रम रोड, विद्यालय मैनपुरी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनोरमा, प्रबन्धक श्री दीपक जी दास एवं सहायक निदेशक श्री कुशाग्र दास, प्रधानाचार्य श्री डेमियन एंथनी ने ध्वजा रोहण किया इसी के साथ ‘राष्ट्रगान’ तथा ‘वंदेमातरम्’ की घुन से सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण मुखर हो उठा। कक्षा दो की छात्रा काशवी यादव, अद्विका तथा आयुष गुप्ता ने देश प्रेम के नारों से विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। वन्देमातरम गीत एवं एक अति सुन्दर नृत्य अध्यापिका सुश्री जेबा द्वारा तैयार किया गया, राष्ट्रगीत में अध्यापक श्री अशोक पाण्डेय जी का योगदान रहा।
प्रधानाचार्य श्री डेमियन एंथनी ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए देश के वीर योद्धाओं तथा स्वतंत्रता संग्रम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और अब देश का भविष्य अर्थात विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि हम सभी आजादी के मूल्यों को समझें तथा देश प्रेम के भाव को अक्षुण्ण बनाए रखें।
www.morningcity.in
कक्षा दो और तीन की छात्राओं ने दिल की आरजू...... गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। यह भाव नृत्य अध्यापिका सुश्री पारूल दुबे के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। श्रीमती श्वेता चैहान के नेतृत्व में कक्षा चार व पाँच की छात्राओं ने देश रंगीला रंगीला...... पर आकर्षक नृत्य किया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री अजीत शर्मा ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा बताया कि अनेक देशभक्तों ने प्राणों की आहुति दी है तथा देशभक्तों के इस कर्ज को चुकाने के लिए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम तथा विनम्रता के भाव से देश हित में कार्य करना चाहिये।

हैड ब्वाय हर्षित यादव ने मनोज मुंतशिर की ओजवाणी पर, विविध देशभक्ति गीतों पर अनेक छात्र-छात्राओं के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी। कक्षा छः की छात्रा प्रज्ञा राठौर ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए संघर्षों की गाथा को सरल शब्दों में बताया। जूनियर कक्षा की छात्राओं ने मातृभूमि को समर्पित ‘प्रियं भारतम्’ संस्कृत गीत गाया। इतिहास का मैं आइना हूँ...... नृत्य कक्षा सात, आठ एवं नौ की छात्राओं ने अध्यापिका सुश्री आकांक्षा अवस्थी तथा सुश्री अवन्तिका गुप्ता के द्वारा जोश से परिपूरित एक एक्ट प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर उपस्थित समस्त लोगों में उत्साह की एक लहर दौड़ गई। कक्षा छः के देवांश ने स्वतंत्रता दिवस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सनातन एकेडमी के विद्यार्थियों वीरांगना मणिकर्णिका लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। राजगुरू, सुखदेव, भगत सिंह को कारागार में फाँसी के दृश्य पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों, श्रोताओं को भाबुक कर दिया। यह नाट्य प्रस्तुति प्रतीक्षा चैहान एवं श्रीमती मिताली मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न की गई थी। सनातन एकेडमी की इकरा हाशमी तथा अनिषा ने लक्ष्मीबाई की जीवन गाथा के विषय में छात्रों से तैयारी कराई थी।
Morning City
पाक कला के प्रतिभागी जूनियर अर्थव प्रथम, अर्चिता द्वितीय रही। सीनियर वर्ग में आन्या जैन तृतीय, देवरूद्रमणी यादव द्वितीय तथा अनिरूद्ध सिंह चैहान प्रथम स्थान पर रहे। प्रशस्ति प्रमाण पत्र के सभी विजित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सांत्वना पुरस्कार दिये गए।
कार्यक्रम का संचालन आन्या जैन, कनक राजपूज, अंशिका, रिद्धिमा ने किया। सहायक निदेशक श्री कुशाग्र दास ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक निदेशक श्री कुशाग्र दास के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्रबन्धक श्री दीपक जी॰ दास, प्रधानाचार्या श्रीमती मनोरमा, प्रधानाचार्य श्री डेमियन एंथनी, उप-प्रधानाचार्य श्री दीपांकर विश्वास, इन्चार्ज श्रीमती कमलेश गेरा, श्रीमती संतोषी, श्रीमती शिवानी चैहान, श्रीमती कृतिका चैहान तथा के०जी० सेक्शन इंचार्ज श्रीमती अंजना अधिकारी सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
