Kanpur Dehat News:अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today7 Mar 2026, 11:13 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

गजनेर (कानपुर देहात)। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस ने शनिवार को अवैध असलहा और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना गजनेर पुलिस टीम शनिवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम दुआरी से गंगरौली जाने वाले मार्ग पर दो युवक संदिग्ध हालत में जाते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को दुआरी-गंगरौली मार्ग पर ग्राम सभा की खाली जमीन के पास पकड़ लिया।

Morning City

पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम अजय सिंह उर्फ तनु (25) पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम मानसिंह का पुरवा मजरा दुआरी थाना गजनेर और रजत शुक्ला (24) पुत्र चुन्ना शुक्ला उर्फ अश्वनी शुक्ला निवासी ग्राम दुआरी थाना गजनेर बताया। तलाशी के दौरान अजय सिंह के पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस, जबकि रजत शुक्ला के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों से असलहे का लाइसेंस मांगा, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

Morning City

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांव में दहशत फैलाने और रौब जमाने के लिए तमंचा और कारतूस अपने पास रखते थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना गजनेर में मु0अ0सं0 0058/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi