Firozabad News: रोडवेज बस से चोरी हुआ बैग मिला, गहने-कपड़े गायब; पुलिस पर एफआईआर न दर्ज करने का आरोप

personसंपादकीय टीम
calendar_today6 Mar 2026, 09:28 pm
location_onTundla

Morning City

टूंडला। रोडवेज बस में चोरी हुए बैग के मामले में पुलिस द्वारा बरामद बैग पीड़ित को सौंप दिया गया, लेकिन बैग के अंदर से सोने के आभूषण और कपड़े गायब मिलने पर पीड़ित ने नाराजगी जताई है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। ऐसे में वह अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहा है। बरेली जिले के तहसील मीलगंज क्षेत्र के गांव भादलपुर निवासी राजवीर, जो वर्तमान में मंगलुरु में निजी नौकरी करते हैं, होली का त्योहार मनाने के लिए तीन मार्च को अपनी पत्नी के साथ मंगलुरु से ट्रेन द्वारा आगरा कैंट पहुंचे थे। इसके बाद दोनों आईएसबीटी आगरा से रोडवेज बस में सवार होकर बरेली के लिए रवाना हुए। राजवीर के अनुसार, उन्होंने अपना लाल रंग का बैग बस में ही रख दिया था। दोपहर करीब एक बजे जब बस टूंडला के सुभाष चौराहे के पास पहुंची, तभी उनका बैग चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक महिला बैग ले जाते हुए दिखाई दी। इसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी।

Morning City

शुक्रवार को पुलिस ने राजवीर को बुलाकर उसका बैग वापस कर दिया, लेकिन बैग के अंदर मौजूद सामान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित का कहना है कि बैग में सोने के आभूषण, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और कपड़े रखे हुए थे, लेकिन जब बैग वापस मिला तो उसमें केवल आर्टिफिशियल ज्वैलरी ही थी। सोने के आभूषण और अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। अब वह न्याय के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बैग रोडवेज बस में ही मिल गया था। बैग के अंदर आर्टिफिशियल ज्वैलरी बरामद हुई है, जिसे पीड़ित को वापस कर दिया गया है। उनके अनुसार बैग में सोने का कोई सामान नहीं मिला है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi