Agra News: भाविक संस्कार शाखा के 24वें सामूहिक विवाह समारोह में कन्याओं ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी

personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Feb 2026, 09:40 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा द्वारा आयोजित 24वें सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छह कन्याओं ने पिया के नाम की मेहंदी रचाई। विवाह पूर्व आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम में ढोलक की थाप पर मंगल गीत और भजनों के साथ पारंपरिक उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत भजनों से हुई, जिसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। विवाह समारोह 19 फरवरी को संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, बारात 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे बल्केश्वर सीताराम कॉलोनी से महालक्ष्मी मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण परिषद के संरक्षक केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पोली भाई, सचिव प्रशांत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में के.के. चौहान, कैलाश चंद्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, बी.एन. प्रदीप मित्तल, जे.पी. बंसल, रामकुमार गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, नीरू गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, राधा गुप्ता, संगीता अग्रवाल, निहारिका अग्रवाल, नीतू बंसल और संध्या मित्तल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi