Alighar News: किशोरी से गैंगरेप के दौषियों को बख्शा नहीं जायेगा: सांसद

personसंपादकीय टीम
calendar_today2 May 2026, 11:35 pm
location_onAlighar

Morning City

अलीगढ़। खैर कस्बे में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप के मामले में सांसद सतीश गौतम का एक और बयान सामने आया है। गौरतलब है कि 24 अप्रैल की रात खैर कस्बे के एक मोहल्ले में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। इसके विरोध में 26 अप्रैल को अग्रवाल समाज परिषद, ब्राह्मण महासभा और व्यापार मंडल सहित कई संगठनों ने सुभाष चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि पीड़िता के बयानों के आधार पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi