Mainpuri News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला व दो मासूमों की मौत टक्कर के बाद कटेंनर में लगी विकराल आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

personसंपादकीय टीम
calendar_today6 Oct 2026, 11:08 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर गोगाजी मंदिर के निकट कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार विवाहिता और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई। हादसे में विवाहिता का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर की चपेट में आकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई जिससे उसमे आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसा मंगलवार को तड़के सुबह चार बजे के करीब गग्गरपुर ओवरब्रिज के निकट हुआ।

www.morningcity.in

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी 32 वर्षीय बॉबी पुत्र ऋषि शाक्य अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुमन, तीन वर्षीय पुत्री प्रियांशी और डेढ़ वर्षीय पुत्री लाड़ो के साथ पत्नी की ननिहाल ग्राम नगला टांकन श्राद्ध में गया था। श्राद्ध में भाग लेने के बाद वह मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ घर जा रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज गोगाजी मंदिर के निकट पहुंचा। तभी भोगांव की तरफ से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों सड़क पर गिर पड़े और सुमन तथा उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई। बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेवर अस्पताल लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
फोटो परिचय-मृतका सुमन और बच्ची के फाइल फोटो।
फोटो परिचय-मृतका सुमन और बच्ची के फाइल फोटो।

डीएम ने सैफई पहुंचकर जाना हालचाल

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतक आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होने दुर्घटना में घायल बॉबी के स्वास्थ्य की जानकारी सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल से कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्साधीक्षक से वार्ता कर घायल को बेहतर से बेहतर उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। श्री त्रिपाठी ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि जिला प्रशासन संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi