Kanpur Dehat News: सिकंदरा में आंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, भाजपा नेताओं ने रखे विचार
personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Apr 2026, 11:20 pm
location_onKanpur Dehat
Morning City
सिकंदरा (कानपुर देहात)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मानपुर में बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और राज्य मंत्री अजीत पाल ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
www.morningcity.in
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
राज्य मंत्री अजीत पाल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने वंचित और पिछड़े समाज को सम्मान दिलाने के लिए जीवनभर कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
Morning City

कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान पर चर्चा की तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
Morning City
इस मौके पर महामंत्री सुमित दिवाकर, अखिलेश सोनकर, राकेश तिवारी, क्रांतिवीर सिंह, मोहित दुबे, विनय तिवारी, राजन शुक्ला, उमेश बाबू कुशवाहा, कुलदीप सिंह, अजय दीक्षित, विकास मिश्रा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
